RAMAN SINGH FLAG HOSTING : Raman Singh hoisted the tricolor, told the youth to come forward and serve the nation.
राजनांदगांव। देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। राजनांदगांव के PTS मैदान में जिला स्तरीय समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।
समारोह में पुलिस जवानों ने मार्च पास्ट किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. रमन सिंह ने युवाओं से देश की सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
RAIPUR MISSING CASE : रायपुर के होटल से युवक गायब! टूटी खिड़की ने बढ़ाया रहस्य
बस्तर में बदली तस्वीर
स्वतंत्रता दिवस पर बस्तर के उन इलाकों में भी तिरंगा लहराया, जहां कभी नक्सली हिंसा के कारण राष्ट्रीय पर्व मनाना मुश्किल था। इस साल बीजापुर के 33, सुकमा के 50 और नारायणपुर के 9 यानी कुल 92 गांवों में पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
यह बस्तर में डर और हिंसा से निकलकर शांति, विकास और सामान्य जीवन की ओर बढ़ते बदलाव की बड़ी तस्वीर के तौर पर देखा जा रहा है।
