RAIPUR MISSING CASE : रायपुर के होटल से युवक गायब! टूटी खिड़की ने बढ़ाया रहस्य

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR MISSING CASE : Young man disappears from Raipur hotel! Broken window adds to the mystery

रायपुर। पचपेड़ी नाका के बालाजी राजस्थानी रेस्टोरेंट से 30 वर्षीय अनिरूद्ध सराफ के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। वह काम के सिलसिले में रायपुर आया था और 9 अगस्त को परिजनों से फोन पर बात भी हुई थी।

परिजनों के मुताबिक अनिरूद्ध ने बताया था कि रेस्टोरेंट मालिक उसे बिलासपुर भेज रहा है। इसके बाद परिवार ने किराये के लिए 120 रुपये भेजे। लेकिन रात तक वह घर नहीं पहुंचा।

GOVINDA SUNITA CONTROVERSY : सुनीता पर फूटा गोविंदा का गुस्सा

रेस्टोरेंट कर्मचारियों का दावा है कि रात करीब 11.15 बजे रेस्टोरेंट बंद करते समय अनिरूद्ध अंदर सो रहा था और बाहर से ताला लगा दिया गया था। अगली सुबह ताला खोलने पर वह गायब मिला। रेस्टोरेंट की एक खिड़की टूटी हुई थी, जिसके बाद उसके खिड़की तोड़कर बाहर जाने की आशंका जताई गई।

अनिरूद्ध का मोबाइल भी बंद है। पिता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बेटे को कहीं ले जाकर छिपा रखा हो सकता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और युवक के संभावित ठिकानों व संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related