SONIA GANDHI VIRAL VIDEO : Did Sonia Gandhi object to singing the entire Vande Mataram?
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वंदे मातरम् के दौरान सोनिया गांधी को मल्लिकार्जुन खरगे से कुछ बात करते हुए देखा जा सकता है।
इसी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम् गाए जाने पर आपत्ति जताई थी?
RAIPUR CRIME : गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक संग देखा, सड़क पर भिड़ा… कार से कुचलकर हत्या!
हालांकि, वीडियो में ऐसा कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं दिखता कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रगीत को रोकने या पूरा गाने पर आपत्ति जताई हो। कार्यक्रम के दौरान कुछ देर बातचीत के बाद सभी नेता खड़े रहे और वंदे मातरम् पूरा हुआ।
मामले को लेकर गुजरात बीजेपी ने वीडियो शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा और राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाया।
वहीं कांग्रेस नेताओं ने इन आरोपों को खारिज किया है। पवन खेड़ा, अशोक गहलोत और जयराम रमेश ने कहा कि वंदे मातरम् को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ।
यानी वायरल वीडियो को लेकर सियासी बहस तेज है, लेकिन सोनिया गांधी के आपत्ति जताने की बात की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
