RAIPUR CRIME : गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक संग देखा, सड़क पर भिड़ा… कार से कुचलकर हत्या!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CRIME : Saw girlfriend with another young man, clashed on the road… crushed to death by car!

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने एक युवक की कार से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ देखकर परमप्रीत सिंह ने सड़क पर विवाद किया, जिसके बाद युवती के साथी ने कार से उसे टक्कर मार दी।

आरोप है कि पहली टक्कर के बाद परमप्रीत कार की छत पर चढ़ गया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। कुछ दूर तक कार तेज रफ्तार में चलती रही और परमप्रीत नीचे गिर गया। इसके बाद उसके ऊपर दोबारा कार चढ़ाने का आरोप है।

INDEPENDENCE DAY 2026 : रामावतार राजपूत को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक

घटना में 33 वर्षीय परमप्रीत सिंह की मौत हो गई। वह टाटीबंध की उदया सोसायटी का रहने वाला और ऑटो पार्ट्स कारोबारी बताया गया है।

पुलिस ने युवती और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद दुर्ग-भिलाई निवासी भरत मंगनानी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वारदात के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

घटना शाम करीब साढ़े 4 बजे की बताई जा रही है। सड़क पर विवाद और टक्कर के बाद मौके पर भीड़ जुट गई थी। पुलिस अब घटनाक्रम से जुड़े CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related