INDEPENDENCE DAY 2026 : रामावतार राजपूत को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDEPENDENCE DAY 2026 : President’s Distinguished Service Medal to Ramavatar Rajput

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता और बदलते बस्तर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में कभी हिंसा और भय का माहौल था, वहां अब शांति, विश्वास और विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है।

SHRAVAN SURYAVANSHI DEATH : श्रवण मौत केस में CBI की एंट्री, बिलासपुर पहुंची टीम

इसके बाद मुख्यमंत्री साय ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक देकर सम्मानित किया। सबसे बड़ा सम्मान सहायक उपनिरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत, धमतरी को मिला। उन्हें राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

वहीं 10 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इनमें श्वेता सिन्हा, निवेदिता पॉल और तारकेश्वर पटेल समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं। रायपुर पुलिस के उपायुक्त जोन मध्य तारकेश्वर पटेल को भी भारतीय पुलिस पदक मिला। मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related