BILASPUR AIRPORT UPGRADE : बिलासपुर एयरपोर्ट को 300 करोड़ ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR AIRPORT UPGRADE : 300 crores to Bilaspur Airport?

रायपुर। बिलासपुर और आसपास के जिलों की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए बड़ा प्रस्ताव सामने आया है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट के उन्नयन के लिए 300 करोड़ रुपये के विशेष केंद्रीय अनुदान की मांग रखी है।

प्रस्ताव में एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में अपग्रेड करने के साथ मौजूदा 1,500 मीटर रनवे को बढ़ाकर 2,885 मीटर करने की मांग शामिल है।

INDEPENDENCE DAY 2026 : बस्तर में पहली बार बेखौफ तिरंगा! 92 गांवों में बदली तस्वीर

रनवे बढ़ने के बाद एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग और बड़े कमर्शियल विमानों के संचालन की संभावनाएं बढ़ेंगी। प्रस्ताव में आधुनिक यात्री टर्मिनल और नया एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर बनाने की बात भी रखी गई है।

इस अपग्रेड का फायदा सिर्फ बिलासपुर को नहीं, बल्कि आसपास के 14 जिलों और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों के यात्रियों को भी मिलने की उम्मीद है। बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली और रायगढ़ जैसे औद्योगिक व पर्यटन क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए बिलासपुर एयरपोर्ट के उन्नयन और रायपुर एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीयकरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related