Trending Nowशहर एवं राज्य

INDIA’S ‘SHERLOCK HOLMES’ : देश की पहली महिला प्राइवेट डिटेक्टिव रजनी पंडित की प्रेरणादायक कहानी …

INDIA’S ‘SHERLOCK HOLMES’ : Inspiring story of the country’s first female private detective Rajni Pandit …

नई दिल्ली। INDIA’S ‘SHERLOCK HOLMES’ भारतीय महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं, चाहे वह सेना हो, पुलिस हो या फिर कोई अन्य चुनौतीपूर्ण पेशा। इसी कड़ी में रजनी पंडित का नाम भारत की पहली महिला प्राइवेट डिटेक्टिव के रूप में दर्ज है। अपनी काबिलियत और हिम्मत के दम पर रजनी पंडित को भारत की ‘शेरलॉक होम्स’ भी कहा जाता है।

INDIA’S ‘SHERLOCK HOLMES’ कैसे बनीं भारत की पहली महिला डिटेक्टिव?

महाराष्ट्र के पालघर में जन्मीं रजनी पंडित एक साधारण परिवार से थीं। उन्हें बचपन से ही कुछ अलग करने की चाह थी। कॉलेज के दौरान उन्होंने एक कंपनी में क्लर्क की नौकरी शुरू की।

उनकी जासूसी यात्रा तब शुरू हुई जब उनके ऑफिस में काम करने वाली एक महिला के घर चोरी हो गई। उस महिला ने रजनी से मदद मांगी। रजनी ने सूझबूझ और हिम्मत के साथ मामले की तहकीकात की और पाया कि चोरी किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उसी महिला के बेटे ने की थी। सबूतों के साथ रजनी ने सच्चाई सामने रख दी। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी।

INDIA’S ‘SHERLOCK HOLMES’ 1986 में शुरू की अपनी डिटेक्टिव एजेंसी

पहला केस सुलझाने के बाद, रजनी पंडित ने 1986 में अपनी ‘रजनी पंडित डिटेक्टिव सर्विसेज’ नाम की एजेंसी शुरू की। उनके भाई विनोद पंडित ने भी उनके शुरुआती मामलों को सुलझाने में मदद की। जल्द ही, उन्होंने एक साथ 30-40 केस सुलझाकर अपनी धाक जमा ली।

रजनी न सिर्फ खुद एक शानदार डिटेक्टिव बनीं, बल्कि उन्होंने 100 से अधिक लोगों को डिटेक्टिव बनने की ट्रेनिंग भी दी।

INDIA’S ‘SHERLOCK HOLMES’ सफलता और संघर्ष की कहानी

अपने करियर में आगे बढ़ते हुए रजनी को कई रिश्तेदारों और समाज के तानों का सामना करना पड़ा। लेकिन उनके पिता ने हमेशा उनका साथ दिया। उनके सपोर्ट की बदौलत रजनी भारत की पहली महिला प्राइवेट डिटेक्टिव बनीं।

INDIA’S ‘SHERLOCK HOLMES’ आज भी हैं प्रेरणा का स्रोत

अपने असाधारण कामों की वजह से रजनी पंडित को भारत की ‘शेरलॉक होम्स’ कहा जाता है। उन्होंने साबित कर दिया कि हिम्मत और मेहनत से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

advt03-march2025
advt02-march2025
advt-march2025
birthday
Share This: