BREAKING : सम्राट चौधरी ने ली CM पद की शपथ, बिहार में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री

Date:

BREAKING : Samrat Choudhary takes oath as CM, first BJP Chief Minister in Bihar

नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में बड़ा गेमचेंजर हो गया है। सम्राट चौधरी ने 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेकर इतिहास रच दिया। पहली बार BJP का कोई नेता राज्य की कमान संभाल रहा है।

पटना के लोकभवन में हुए इस शपथ समारोह में राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ JDU कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी CM के रूप में शपथ ली।

हालांकि अभी सिर्फ तीन नेताओं ने ही शपथ ली है, जबकि कैबिनेट में 33 मंत्री पद खाली हैं। मतलब आने वाले दिनों में और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

नीतीश कुमार के लंबे कार्यकाल के बाद सत्ता में ये बदलाव सिर्फ चेहरा बदलने भर नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में नया अध्याय माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सम्राट चौधरी की सरकार क्या नए फैसले लेकर आती है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PRATEEK YADAV DEATH : अखिलेश-अपर्णा की बंद कमरे में बातचीत …

PRATEEK YADAV DEATH : Akhilesh-Aparna's closed-door conversation... रायपुर। प्रतीक यादव...

CBSE 12TH RESULT : छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन कैसा रहा ?

CBSE 12TH RESULT : How was Chhattisgarh's performance? रायपुर। CBSE...