PAWAN KHERA SC JHATKA : पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PAWAN KHERA SC JHATKA : Pawan Khera gets a big blow from the Supreme Court

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। तेलंगाना हाईकोर्ट से मिली ट्रांजिट अग्रिम जमानत पर अब रोक लग गई है।

पूरा मामला असम CM हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी की शिकायत से जुड़ा है, जिसमें खेड़ा पर मानहानि और जालसाजी के आरोप लगे हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और वहां से उन्हें एक हफ्ते की राहत मिल गई थी।

लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए साफ कहा कि गलत तरीके से कोर्ट का चुनाव किया गया। सुनवाई में आधार कार्ड को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ, जिससे कोर्ट ने नाराजगी जताई।

फिलहाल राहत खत्म हो चुकी है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ये भी साफ कर दिया है कि खेड़ा अगर असम की सही अदालत में जमानत के लिए आवेदन करते हैं, तो इस फैसले का उस पर असर नहीं पड़ेगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related