BREAKING : AAP की पहली लिस्ट, भगवंत मान से लेकर संजीव अरोड़ा तक को मिला टिकट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING : AAP’s first list, from Bhagwant Mann to Sanjeev Arora got tickets

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम की है, जिन्हें पार्टी ने एक बार फिर धूरी विधानसभा सीट से मैदान में उतारने का फैसला किया है।

भगवंत मान की सीट बदलने को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन पार्टी ने उन पर धूरी से ही भरोसा जताया है। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दलबीर सिंह गोल्डी को 58,206 वोटों के अंतर से हराया था।

पहली सूची में जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम भी शामिल है। पार्टी ने उन्हें लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू और एसएएस नगर से कुलवंत सिंह को टिकट दिया गया है।

इस सूची की एक और बड़ी बात यह है कि पार्टी ने करीब 37 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका दिया है। यानी पहली सूची में AAP ने अपने पुराने चेहरों पर भरोसा कायम रखा है।

पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं और 2027 में चुनाव होने हैं। पहली सूची जारी कर पार्टी ने चुनावी तैयारी का संकेत दे दिया है। अब सबकी नजर बाकी उम्मीदवारों के नामों पर रहेगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related