CHHATTTISGARH : एक पत्र ने सरगुजा में मचा दी हलचल! कांग्रेस नेता ने मांगी सुरक्षा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTTISGARH : A letter sparks a stir in Surguja! Congress leader seeks security

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह की हत्या की कथित साजिश का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। डाक से मिले एक पत्र में दावा किया गया है कि जेल में बंद आरोपी बाहर बैठे कुछ लोगों के साथ मिलकर उनकी हत्या की योजना बना रहा है। पत्र में कथित शूटरों से संपर्क और लाखों रुपये के लेनदेन का भी जिक्र है।

गुरप्रीत सिंह के मुताबिक, करीब दो महीने पहले उनके घर के सामने मारपीट हुई थी। उनकी शिकायत पर मणिपुर थाने में सुनील साहू के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। पुलिस कार्रवाई के बाद सुनील साहू फिलहाल केंद्रीय जेल में बंद है।

अब डाक से मिले पत्र में सुनील साहू और श्याम विश्वकर्मा का नाम लेते हुए आरोप लगाया गया है कि वे कुछ शूटरों के संपर्क में हैं। पत्र में राउरकेला निवासी रमेश कुमार शर्मा उर्फ टिट्टू, झारखंड निवासी मनोज उर्फ भूत सरकार और शंकर मुंडा समेत कुछ अन्य लोगों के नाम भी लिखे गए हैं।

पत्र मिलने के बाद गुरप्रीत सिंह कांग्रेस नेताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ अपनी सुरक्षा की मांग की है।

हालांकि, पत्र में लगाए गए आरोपों और नामजद लोगों की भूमिका की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पत्र भेजने वाले की पहचान और उसमें किए गए दावों की जांच कर रही है। अब सवाल है कि यह वास्तव में हत्या की साजिश है या किसी की शरारत? इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related