CG News: जर्जर मकान बना मासूम का काल,10 साल के मासूम की मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: Dilapidated House Claims Innocent Life—10-Year-Old Child Dies!

CG News: बिलासपुर जिले के तखतपुर इलाके में बरसों पुराने एक खंडहरनुमा मकान के अचानक ढह जाने से खेल रहा 10 साल का बच्चा उसकी  चपेट में आ गया ।

स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को बाहर तो निकाला गया पर मलबे में दबने की वजह से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना ने प्रशासन की मुस्तैदी और जर्जर इमारतों की अनदेखी पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मकान काफी समय से जर्जर अवस्था में था जिस वक्त यह हादसा हुआ, मासूम बच्चा वहीं पास में मौजूद था और देखते ही देखते भारी मलबे के नीचे दब गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक तौर पर मकान की जर्जर हालत ही हादसे की मुख्य वजह नजर आ रही है,यदि समय रहते ऐसे खतरनाक मकानों को चिन्हित कर उन्हें ढहा दिया जाता, तो आज एक मासूम की जान न जाती।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related