CG POLICE COMMISSIONERATE SYSTEM: शहर की बदल सकती है पुलिस व्यवस्था, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिए संकेत.. 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Police Commissionerate System: City’s policing system may change; Home Minister Vijay Sharma hints at the possibility.

CG POLICE COMMISSIONERATE SYSTEM: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो सकती है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने संकेत दिए हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस के पूरे ढांचे को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर बदलाव किए जाएंगे।

उनके इस बयान के बाद माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही बिलासपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू कर सकती है।

विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बिलासपुर सहित अन्य संभागीय मुख्यालयों में भी इस मॉडल को लागू करने पर विचार किया जा रहा है।

कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद कानून-व्यवस्था से जुड़े कई फैसलों के लिए पुलिस को प्रशासनिक अनुमति का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

धारा 163 लागू करने, लाठीचार्ज की अनुमति देने और अपराधियों को जिलाबदर करने जैसे अधिकार पुलिस कमिश्नर के पास होंगे।

साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्र की पुलिसिंग को अलग-अलग ढंग से संचालित किया जाएगा, जिससे कार्रवाई और निगरानी अधिक प्रभावी हो सकेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related