CG GANG RAPE CASE : Big U-turn in gang rape case!
बलौदाबाजार. बलौदाबाजार में जो मामला गैंगरेप के आरोपों से शुरू हुआ था, वो अब पूरी तरह पलट गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सरपंच जयसिंह पैकरा और बीडीसी संजीव जायसवाल को फंसाने की पूरी प्लानिंग की गई थी।
कहानी ये थी कि चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने युवती को पैसों का लालच देकर झूठा केस दर्ज करवाया। लेकिन जब पुलिस ने CDR, लोकेशन और पूछताछ की तो पूरा खेल सामने आ गया।
DHAMTARI MURDER CASE : 40 वार, 37 हजार और खौफनाक कत्ल!
जांच में साफ हुआ कि घटना हुई ही नहीं थी। दबाव और धमकी के चलते झूठी शिकायत दर्ज करवाई गई थी ताकि नेताओं को फंसाकर 3 लाख रुपये की वसूली की जा सके।
पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और थार गाड़ी समेत मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।
