POLICE COMMISSIONER SYSTEM : बिलासपुर में कमिश्नर सिस्टम की आहट!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

POLICE COMMISSIONER SYSTEM : Sound of commissioner system in Bilaspur!

बिलासपुर. बिलासपुर की पुलिसिंग अब पूरी तरह बदल सकती है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने साफ संकेत दिए हैं कि शहर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने पर गंभीरता से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि रायपुर में इस व्यवस्था के अच्छे नतीजे मिले हैं और अब बिलासपुर समेत दूसरे संभागों में भी इसे लागू किया जा सकता है।

CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

रविवार को बिलासपुर में सराफा एसोसिएशन के महासम्मेलन में पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बिलासपुर पुलिस के पूरे फॉर्मेशन में बड़ा बदलाव किया जाएगा, जिससे कानून-व्यवस्था और ज्यादा मजबूत होगी। उनके इस बयान के बाद पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग की तैयारियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

नई व्यवस्था लागू होने पर पुलिस को कई फैसलों के लिए कलेक्टर या एसडीएम की मंजूरी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। धारा 163 लागू करने, लाठीचार्ज, जिलाबदर और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई अधिकार सीधे पुलिस कमिश्नर के पास होंगे, जिससे कार्रवाई और तेज होगी।

CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नए थाने खोले जा रहे हैं और बिलासपुर की जरूरतों को देखते हुए यहां भी व्यापक बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पहले रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में कमिश्नरेट सिस्टम की चर्चा हुई थी, लेकिन शुरुआत रायपुर से की गई थी, जहां इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने पर बिलासपुर शहर को दो से तीन जोन में बांटा जाएगा। हर जोन में डीसीपी स्तर के अधिकारी तैनात होंगे, जो सीधे फील्ड में रहकर अपराध नियंत्रण और थानों की मॉनिटरिंग करेंगे।

हाईकोर्ट, रेलवे जोन, विश्वविद्यालय और बड़े कोचिंग हब के रूप में विकसित हो चुके बिलासपुर में बढ़ती आबादी, ऑनलाइन सट्टा, नशे और अपराध की चुनौतियों को देखते हुए अब आधुनिक पुलिसिंग मॉडल की जरूरत महसूस की जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related