RAID ON AAP MP : सांसद अशोक मित्तल पर ED का बड़ा एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAID ON AAP MP : Major ED action against MP Ashok Mittal, raids at several locations

नई दिल्ली। AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल पर अचानक ED की रेड पड़ गई और मामला सीधे मनी लॉन्ड्रिंग तक पहुंच गया। गुरुग्राम, जालंधर और पंजाब में उनके 8-9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी हुई, जिससे सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फंड से जुड़ा है, जहां पैसों के इस्तेमाल में गड़बड़ी की आशंका है। ED सिर्फ मित्तल ही नहीं, बल्कि उनके बेटे के ठिकानों पर भी छानबीन कर रही है।

दिलचस्प बात ये है कि अशोक मित्तल को हाल ही में पार्टी में बड़ा जिम्मा मिला था और उन्हें राघव चड्ढा की जगह डिप्टी लीडर बनाया गया था। ऐसे में इस रेड के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related