CG CORRUPTION CASE : भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, भाजपा सरकार में अब तक 66 लोकसेवक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Date:

CG CORRUPTION CASE : Big action against corruption, 66 public servants arrested taking bribes in BJP government so far

रायपुर। CG CORRUPTION CASE छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए 66 लोकसेवकों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। इसके अलावा चार अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है। राज्य में 51 मामलों में अपराध दर्ज किए गए, जिनमें से 35 प्रकरणों में न्यायालय में चालान पेश कर दिया गया है।

CG CORRUPTION CASE विधानसभा में मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 से जनवरी 2025 तक आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने प्रदेश में बड़ी कार्रवाई की है।

CG CORRUPTION CASE जब्त की गई रिश्वत की राशि

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन मामलों में 12.83 लाख रुपये की रिश्वत जब्त की गई है। सभी आरोपी लोकसेवकों के खिलाफ न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

CG CORRUPTION CASE कितने मामलों में क्या कार्रवाई?

– 66 लोकसेवक और 4 अन्य गिरफ्तार
– 51 मामले दर्ज, 35 का न्यायालय में चालान पेश
– 12.83 लाख रुपये की रिश्वत जब्त
– सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

CG CORRUPTION CASE सरकार का सख्त रुख

भाजपा सरकार ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं होगा। सरकार ने लोकसेवकों की संलिप्तता पर कड़ा रुख अपनाते हुए ACB और EOW की कार्रवाई को तेज करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related