NEET-UG Paper Leak 2026: 5 Accused Sentenced to 7-Day CBI Remand!
NEET-UG PAPER LEAK 2026: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने इस केस में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया।
अदालत ने CBI की दलीलों को स्वीकार करते हुए सभी आरोपियों को 7 दिनों की CBI कस्टडी में भेज दिया।
CBI ने अदालत को बताया कि पेपर लीक का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ हो सकता है और मामले की तह तक पहुंचने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ बेहद जरूरी है।
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में गुरुवार को जिन पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, उनकी पहचान इस प्रकार है:
- शुभम खैरनार (नासिक)
- मंगिलाल बीवाल (जयपुर)
- विकास बीवाल (जयपुर)
- दिनेश बीवाल (जयपुर)
- यश यादव (गुरुग्राम)
इनमें 30 वर्षीय शुभम खैरनार को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। उस पर परीक्षा का पेपर लीक कराने में अहम भूमिका निभाने का आरोप है।
उसे दो दिन की ट्रांजिट रिमांड के बाद नासिक से दिल्ली लाया गया।
केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए CBI को जांच सौंपी है और परीक्षा प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं की पूरी जांच के निर्देश दिए हैं।
अब सभी की निगाहें CBI की आगे की कार्रवाई और संभावित बड़े खुलासों पर टिकी हैं।

