KAMLESH PASWAN RAIPUR VISIT : देशभर के लिए प्रेरणादायी छत्तीसगढ़ का मॉडल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Kamlesh Paswan Visit to Raipur: Chhattisgarh’s Model—An Inspiration for the Entire Nation!

KAMLESH PASWAN RAIPUR VISIT : भारत सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान छत्तीसगढ़ के दौरे पर है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के सेरीखेड़ी स्थित मल्टी यूटिलिटी सेंटर का दौरा कर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियों का मंत्री कमलेश पासवान ने निरीक्षण किया।

मंत्री कमलेश पासवान ने महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित अजा (AJA) परियोजना, पिंक दीदी ई-ऑटो सेवा, बिजनेस दीदी और कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का यह मॉडल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी दे रहा है।

इस दौरान मंत्री ने कृषक उत्पादक संगठन की महिला बोर्ड ऑफ डायरेक्टर से भी बातचीत की।

महिलाओं ने बताया कि वे अब घर की सीमाओं से निकलकर व्यवसाय का संचालन कर रही हैं।

मंत्री ने महिलाओं द्वारा तैयार महुआ कुकीज का स्वाद लिया और उनके कार्य की सराहना की।

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन योजनाओं का विस्तार और अधिक क्षेत्रों तक किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण परिवारों को इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का ग्रामीण आजीविका मॉडल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत उदाहरण बन रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related