PM MODI PUTIN MEETING : Modi gave a special gift to Putin!
नई दिल्ली. नई दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा तोहफा दिया, जिसने भारत की सांस्कृतिक विरासत को सीधे रूस से जोड़ दिया।
पीएम मोदी ने पुतिन को तमिल संत और कवि तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध रचना ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया। पुस्तक देते हुए मोदी ने इसके महत्व के बारे में भी पुतिन को जानकारी दी।
PM AWAS DEBATE : भूपेश ने स्वीकार की विजय की चुनौती!
पीएम मोदी ने कहा कि तिरुवल्लुवर ने इस रचना में मानव जीवन की कई महत्वपूर्ण विशेषताओं और पहलुओं को बताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रूसी भाषा में इसका अनुवाद दोनों देशों के बीच जनसंपर्क बढ़ाने और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा।
‘तिरुक्कुरल’ तमिल साहित्य की सबसे प्रसिद्ध रचनाओं में से एक है, जिसे ‘तमिल वेद’ के नाम से भी जाना जाता है। करीब 2,000 साल पुरानी इस रचना में 133 अध्याय और 1,330 दोहे हैं, जिनमें जीवन, नैतिकता, आचरण और समाज से जुड़े गहरे संदेश दिए गए हैं।
तिरुवल्लुवर को तमिल समाज में संत, कवि और दार्शनिक के रूप में बेहद सम्मान दिया जाता है। उनकी रचना का दुनिया की कई भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।
मोदी का पुतिन को इसका रूसी अनुवाद भेंट करना सिर्फ एक किताब का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को रूस तक पहुंचाने का संदेश भी माना जा रहा है।
