INDIAN SHIP ATTACKED IN HORMUZ: Indian Ship Sinks in Drone Attack!
INDIAN SHIP ATTACKED IN HORMUZ: मिडिल ईस्ट में जारी तनातनी के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ओमान के समुद्री तट के पास भारतीय फ्लैग वाले मालवाहक जहाज हाजी अली MSV HAJI ALI BDI 1492 पर एक भीषण ड्रोन हमले के बाद डूब गया।
जहाज पर मौजूद सभी 14 क्रू मेंबर्स को ओमान के अधिकारियों ने सुरक्षित बचा लिया गया है।
भारत के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक नाविकों को लगातार निशाना बनाया जाना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
घटनाक्रम के अनुसार, बुधवार 13 मई 2026 की सुबह लगभग 3:30 बजे यह जहाज सोमालिया के बरबरा से शारजाह की ओर जा रहा था।
जब यह ओमान के लिमाह के पास से गुजर रहा था, तभी एक मिसाइल या ड्रोन जोरदार धमाके के साथ जहाज से टकरा गया। इस हमले के तुरंत बाद जहाज में भीषण आग लग गई और वह डूबने लगा।
फिलहाल ओमान पुलिस और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि जहाज पर यह हमला किसने किया है।
अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में जारी तनाव के बीच भारतीय नौसेना और सुरक्षा एजेंसियां भी इस क्षेत्र में अपनी निगरानी बढ़ा रही हैं ताकि भविष्य में ऐसे हमलों को रोका जा सके।

