CG Boiler Blast: Chief Minister Vishnu Deo Sai Expresses Deep Condolences Over Workers’ Deaths
CG BOILER BLAST : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया है। वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट ने सब कुछ हिला दिया। दोपहर करीब 2 बजे हुए इस धमाके में 30 से 40 मजदूर बुरी तरह झुलस गए, जबकि 20 मजदूरों की मौत की पुष्टि ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।
उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि घटना की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन को मौके पर रहकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दर्दनाक हादसे के बाद औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल प्रशासनिक जांच शुरू हो चुकी है और पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

