Raipur to Mumbai Flight: New Flight Launched; Relief for Passengers
Raipur To Mumbai flight : राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से मुंबई के लिए हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 1 मई से इंडिगो एयरलाइंस इस रूट पर एक नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है, जिससे रायपुर और मुंबई के बीच उड़ानों की संख्या बढ़कर 4 हो जाएगी।
नई फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को समय के अधिक विकल्प मिलेंगे और यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगी।
मुंबई से दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरकर 2:25 बजे रायपुर पहुंचेगी
इसके बाद 2:55 बजे रायपुर से रवाना होकर 4:35 बजे मुंबई पहुंचेगी।
इस अतिरिक्त सेवा से व्यस्त रूट पर यात्रियों का दबाव कम होगा और कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

