Vedanta Power Plant Blast : हादसे पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने व्यक्त की चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

Date:

Vedanta Power Plant Blast: Leader of the Opposition Dr. Charandas Mahant expresses concern over the incident, demands an impartial inquiry.

Vedanta Power Plant Blast : रायगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट में 5 मजदूरों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है, जबकि मौके से 8 लोगों की मौत की  दर्दनाक खबर सामने आ रही है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और सक्ति जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) से दूरभाष पर चर्चा की।

डॉ. महंत ने प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी घायल श्रमिकों को तुरंत और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

नेता प्रतिपक्ष ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने पर जोर दिया, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

डॉ. महंत ने प्रशासन से कहा कि हादसे में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और सुरक्षा दी जाए।

डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए और सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने प्रशासन को स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखने और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related