CG SUICIDE CASE : पेड़ पर मिला पूर्व स्कूल संचालक का शव, 19 पन्नों के नोट में क्या?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG SUICIDE CASE : Body of former school director found hanging from a tree, what is in the 19-page note?

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के जेंजरा बाईपास के पास पूर्व स्कूल संचालक शिवचरण साहू (36) का शव पेड़ से लटका मिला। ग्राम ढेलवाडीह निवासी शिवचरण की जेब से 19 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इसमें नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 50 लाख रुपए लेने, बिचौलिए की मौत के बाद रकम फंसने और कर्ज बढ़ने का जिक्र किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शिवचरण ने कोरोना काल में स्कूल शुरू किया था, लेकिन नुकसान के चलते उसे बंद करना पड़ा। इसके बाद से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी दौरान उसने कुछ लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लिए थे। इस काम में एक बिचौलिया भी शामिल था।

सुसाइड नोट के मुताबिक, बिचौलिए की मौत के बाद लोगों से ली गई रकम फंस गई और शिवचरण पर कर्ज बढ़ता चला गया। नोट में लेनदारों पर लगातार दबाव बनाने और परेशान करने का आरोप भी लगाया गया है। इसमें कई लोगों के नाम और पैसों के लेन-देन का हिसाब होने की बात सामने आई है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी के मुताबिक, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट में लिखी बातों और पैसों के लेन-देन की पड़ताल कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ होगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related