CHHATTISGARH : नौकरी के लिए रूस गए CG के 2 युवक, अब सेना में भर्ती का दबाव!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : 2 youths from CG went to Russia for job, now pressure to join the army!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो युवक नौकरी की तलाश में रूस गए, लेकिन अब उनके परिवार उनकी सुरक्षित वापसी के लिए गुहार लगा रहे हैं। रायपुर के टिकेश्वर साहू (38) और बिलासपुर के विनीत कुमार दुबे (21) के रूस में फंसे होने और प्रताड़ना झेलने के आरोप सामने आए हैं।

परिजनों का दावा है कि दोनों को टेलीग्राम के जरिए नौकरी का ऑफर मिला था। रूस पहुंचने के बाद उन्हें कथित तौर पर ड्रग्स के मामले में फंसाने और रूसी सेना में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। परिवारों के मुताबिक, युवकों को 15 से 20 साल जेल में रहने या सेना में जाने का विकल्प दिया जा रहा है।

बिलासपुर के विनीत 1 अक्टूबर को रूस गए थे। कुछ दिन बाद उन्होंने परिवार से भारत लौटने की इच्छा जताई, लेकिन फिर संपर्क टूट गया। उनकी बहन आशी दुबे का आरोप है कि वकील की व्यवस्था के नाम पर उनसे 7 लाख रुपए भी मांगे गए। बाद में विनीत ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद की अपील की।

वहीं, रायपुर के टिकेश्वर साहू 7 सितंबर को रूस गए थे। उनकी पत्नी मनोरमा के मुताबिक, 22 अक्टूबर को फोन पर संपर्क हुआ तो टिकेश्वर ने ड्रग्स केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी मिलने की बात बताई। परिवार का आरोप है कि उनकी तबीयत खराब है और नियमित दवाइयां भी नहीं मिल रही हैं।

दोनों परिवारों ने भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया है। अब उनकी मांग है कि विदेश मंत्रालय तत्काल हस्तक्षेप करे, युवकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और उन्हें भारत वापस लाए।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related