CG Crime News : पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई, तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Crime News: Major action against police department, three policemen line attached

CG Crime News : बिलासपुर में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है। ढाबा संचालक से अवैध शराब के नाम पर वसूली और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के गंभीर आरोपों के बाद SSP रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ASI सहित तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।

मस्तूरी थाने में पदस्थ एएसआई शिव चंद्रा, रीडर आरक्षक शशिकरण कुर्रे और एक अन्य अधिकारी ने दर्रीघाट में ढाबा संचालक को पकड़ा और थाने ले जाने के बजाय उसे थाने के पीछे एक पुराने खंडहरनुमा मकान में ले जाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग की।

इसी दौरान थाने के अन्य पुलिसकर्मियों को मामले की जानकारी मिल गई, जिसके बाद संचालक को छोड़ दिया गया।

ढाबा संचालक ने पूरी घटना की शिकायत SSP रजनेश सिंह से की और शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होनें तुरंत कार्रवाई की ।

इस घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related