डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा बयान, कहा- जल्द दूर होगी नक्सलवाद की काली छाया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज प्रवास में बिलासपुर पहुंचे। यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत किया। डिप्टी सीएम शर्मा इस दौरान बीजेपी कार्यालय भी पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए आपातकाल को लेकर चर्चा की। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस दौरान मिडिया से चर्चा करते हुए आपातकाल को लेकर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, आपातकाल के विषय को बीजेपी की धारणा स्पष्ट है। भाजपा लोकतंत्र की संवाहक पार्टी है और कांग्रेस व अन्य पार्टियां लोकतंत्र को समाप्त करने वाली पार्टी हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना

उस समय लोकतंत्र का दमन किया गया था उसकी याद आज भी लोगों के जहन में है। आगे उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की दमनात्मक कार्रवाई ऐसी की विगत सरकार में मिशाबंदियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता, सम्मान की राशि तक को बंद कर दिया गया। लेकिन भाजपा सरकार बनते ही पांच साल की पूरी राशि सम्मान मिशाबंदियों को दी गई। जब लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा था, जब दमनात्मक कार्यवाहियां हो रही थीं, हर जगह जब काली छाया थी, तब इन्होंने चिराग उठाकर दौड़ लगाई थी।

नक्सलवाद को लेकर कही ये बात

नक्सलवाद के सवाल पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि, बस्तर से नक्सलवाद की काली छाया को दूर करना है, बस्तर के गांव- गांव तक विकास को पहुंचाना है। इसके लिए केवल ऑपरेशन ही एक आयाम नहीं है, इसको जड़ से समाप्त करने के लिए अनेक आयामों पर काम किया जाना है। डिप्टी सीएम ने प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर पर जवाब देते हुए कहा कि, पहले लोग एफआईआर के लिए भटका करते थे। अब एफआईआर भी हो रहे हैं, जांच भी हो रही है।

विगत सरकार की तरह अनुचित कामों के संरक्षण में पुलिस को लगाने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। पुलिस अब केवल पुलिसिंग पर ध्यान दे रही है। पुलिस का सीधा संदेश से पुलिस को देखते ही दुर्जनों के मन में भय और सज्जनों के मन में शांति, प्रसन्नता और ताकत आनी चाहिए। डिप्टी सीएम ने बलौदाबाजार की घटना को लेकर कहा कि, जो बेगुनाह होंगे उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी लेकिन जो गुनाहगार होंगे उन्हें छोड़ा भी नहीं जाएगा। आगे साय केबिनेट के विस्तार पर डिप्टी सीएम ने कहा कि, वो मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है वह जैसा निर्णय करेंगे।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related