RAIPUR BREAKING : कबाड़ के अवैध करोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR BREAKING: Big action by police on illegal scrap business

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अवैध कबाड़ के कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिले के थाना प्रभारियों, एण्टी क्राईम एण्टी साईबर यूनिट की टीम सहित पुलिस बल की अलग-अलग टीमों द्वारा दिनांक 05.04.23 को जिले के थाना क्षेत्रांतर्गत संचालित कबाड़ियों के यार्ड, गोदाम एवं अन्य स्थानों में रेड कार्यवाही किया गया।

थाना धरसींवा, खमतराई, उरला, डी.डी.नगर, आमानाका, मौदहापारा, तेलीबांधा, गुढ़ियारी, न्यू राजेन्द्र नगर, पण्डरी, खम्हारडीह एवं गोबरानयापारा क्षेत्र में स्थित कबाडियों के यार्ड, गोदाम एवं अन्य स्थानों में रेड कार्यवाही करते हुए अवैध कबाड़ के कार्य में संलिप्त कुल 44 प्रकरणों में 44 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 टन से अधिक लोहे का कबाड़ एवं 17 नग चारपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 97,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध संबंधित थानों में धारा 41(1+4) जा.फौ/379 भादवि., संज्ञेय अपराध घटित होने की परिकल्पना से आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही कुछ आरोपियों के विरूद्ध गंभीर धाराओं के तहत् भी कार्यवाही कर आरोपियों को भेजा गया जेल।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related