बीजापुर में डीआरजी जवान को लगी गोली….पुलिस ने मामले में दिया बड़ा अपडेट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बीजापुर। जिले उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक डीआरजी जवान को दिनदहाड़े गोली मारने की खबर सामने आई। लेकिन अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। माओवादियों की स्माल एक्शन टीम के द्धारा फायरिंग किया गया, जिसमें डीआरजी जवान को गोली लग गई। जिसे बीजापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक डीआरजी जवान को जिस एरिया में गोली लगी, वह इलाका मैनकेली के जंगल से लगा हुआ है। इसी दौरान माओवादियों के स्माल एक्शन टीम ने अटल आवास परिसर की ओर फायरिंग की। गोली डीआरजी जवान दीपक दुर्गम को लगी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली जवान के पीठ में लगी थी। जिसका इलाज बीजापुर जिला चिकित्सालय में चल रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related