सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, 88 IAS अफसरों के तबादले पर बोले गृहमंत्री विजय शर्मा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार परिवर्तन के साथ ही प्रशासनिक फेरबदल के कयास लगाए जा रहे थे। आखिरकार बुधवार की देर रात सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है।

इस बडे़े फेरबदल में प्रदेश के 18 जिलों के कलेक्टरों का तबादला किया गया है। 88 IAS और 1 IPS को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसी मसले को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि, यह सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है। शर्मा ने कहा कि, हमारा प्रयास है कि, बेहतर ढंग से काम काज हो, इसी सोच के तहत प्रशासन में बदलाव किया गया है। कुछ अफसरों को लूप लाइन में भेजे जाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि, लूप लाइन जैसी बात नहीं होती, हमारे विचार से हर काम महत्वपूर्ण है।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी को लेकर कहा कि, बेहतर परिणाम लाना है। उस दृष्टि से प्रशासनिक सर्जरी हुई है। यह सब रूटीन का हिस्सा है, आगे भी चलता रहेगा।
- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related