CG BREAKING : भाजपा नेता गिरफ्तार, महिला पत्रकार से ऑफिस में दुष्कर्म की कोशिश ..

Date:

CG BREAKING: BJP leader arrested, attempt to rape female journalist in office ..

कबीरधाम। महिला पत्रकार के साथ छेड़खानी के आरोप में भाजपा नेता को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा नेता का नाम बसंत नामदेव है, जो राजनीति के साथ-साथ एक न्यूज पोर्टल भी संचालित करता है। आरोप है कि अपने ही संस्थान में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक कवर्धा जिला भाजपा के आईटी सेल के जिला प्रभारी बसंत नामदेव तहलका नाम का एक मीडिया संस्थान चलाता है। इस संस्थान में एक महिला कर्मचारी भी काम करती है। महिला मीडियाकर्मी के साथ भाजपा नेता ने शराब के नशे मे छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने की कोशिश की।

दरअसल, बोड़ला थाना क्षेत्र के भीरा गांव मे शादी कार्यक्रम आरोपी बसंत नामदेव और उसके संस्थान में काम करने वाले कर्मचारी भी गये थे। इस दौरान बसंत ने शराब पी ली, इधर बसंत को शराब के नशे में देख महिला कर्मचारी ने अपने किसी दोस्त को फोन कर बुलाया और साथ ले जाने को कहा। लेकिन, युवती के दोस्त को आने में देरी हो गयी। इधर शराब के नशे में धुत्त भाजपा नेता ने जबरिया महिला कर्मचारी को अपनी कार में बैठा लिया।

भाजपा नेता ने रात होने की बात कहकर उसे अपने ही आफिस में रोक लिया और फिर अश्लील हरकत शुरू कर दी। युवती ने उसे रोकने की कोशिश की, इसी बीच युवती ने जब अपने दोस्त को फोनकर बुलाना चाहा, तो आरोपी भाजपा नेता ने उसका मोबाइल पटककर तोड़ दिया। वहीं, महिलाकर्मचारी का दोस्त भी मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद बसंत ने लड़की को छोड़ दिया। इधर मौका देखकर युवती बाथरूम में छुप गयी। सुबह होने पर युवती अपने घर गयी और पूरी जानकारी दी, जिसके बाद बोड़ला पुलिस ने भाजपा नेता बसंत नामदेव पर धारा 354,342,427 पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल दाखिल किया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related