37 लिपिकों के प्रभार बदले गए: नवीन पदस्थापना …आदेश जारी

Date:

रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा कार्यालयीन कार्य को सुचारू रूप से संपादित करने के उद्देश्य से राजस्व स्थापना अंतर्गत जिला मुख्यालय रायगढ़ के विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों में पदस्थ 37 कर्मचारियों को आगामी आदेश पर्यन्त नवीन पदस्थापना में कार्य करने हेतु आदेश जारी किया है। इनमें सहायक अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार पण्डा को अपने कार्यों के साथ-साथ जिला कार्यालय के भू-अर्जन शाखा में पदस्थ किया गया है। इसी तरह सहायक ग्रेड-2 सुरेश लक्ष्मे को रीडर अपर कलेक्टर-01 (एस) (पदस्थापना परिवर्तन), सहायक ग्रेड-2 जीवधन डनसेना को संलग्नीकरण समाप्त करते हुए पूर्ववत खाद्य शाखा, सहायक ग्रेड-2 गौरी श्रीवास्तव को शिकायत/ सामा. अभि.कोष्ठ/पासपोर्ट शाखा, सहायक ग्रेड-2 सत्येन्द्र मेहर को कलेक्टर रीडर, सहायक ग्रेड-2 रामदयाल पटेल को वित्त स्थापना, सहायक ग्रेड-2 रमाकांत स्वर्णकार को सहायक अधीक्षक (रा.), सहायक ग्रेड-2 सूरज कुमार खर्रा को कलेक्टर स्टेनो-01, सहायक ग्रेड-2 गोविन्द राम परधान को खाद्य शाखा, सहायक ग्रेड-2 राजकुमार सिदार को जिला कार्यालय रायगढ़ सूचना का अधिकार शाखा/ जनगणना/बीस सूत्रीय, सहायक ग्रेड-2 जानकी यादव को वरिष्ठ लिपिक/शास.आवास गृह आबंटन, सहायक ग्रेड-2 पदमा देवांगन को अतिरिक्त वरिष्ठ लिपिक, सहायक ग्रेड-2 डीकाराम शेष को राजस्व लेखापाल/राजस्व आपदा शाखा, सहायक ग्रेड-2 मधुबाला उके को अनुविभागीय अधिकारी (रा.)रायगढ़ (पदस्थापना परिवर्तन), सहायक ग्रेड-2 हेमप्रसाद साव को जिला नाजिर, स्टेनोग्राफर वर्ग-2 संदीप कुमार यादव को कलेक्टर स्टेनो-2, सहायक ग्रेड-3 मुकेश कुमार को सहायक भू-अर्जन शाखा के कार्यों के साथ वित्त लेखा/देयक लिपिक के सहयोग, सहायक ग्रेड-3 विनोद कुमार साहू को राजस्व लेखापाल के सहायक बनाये गये है।सहायक ग्रेड-3 उमेश कुमार यादव को विभागीय जांच/न्यायिक लिपिक के सहायक, सहायक ग्रेड-3 कुलदीप खैरवार को अपने कार्यों के साथ-साथ पुरातत्व एवं संस्कृति/पर्यटन, सहायक ग्रेड-3 बेरनार्ड एक्का को लायसेंस शाखा का संपूर्ण प्रभार एवं समय-समय पर स्थापना लिपिक के सहयोग, सहायक ग्रेड-3 रूपेश कंवर को सहायक शिकायत शाखा का प्रभार दिया गया है। इसी तरह सहायक ग्रेड-3 कु.रेखा धु्रवे को सहायक रीडर अपर कलेक्टर-01 (एस.),सहायक ग्रेड-3 कु.सुनिता लकड़ा को व्यवहारवाद/सोलेशियम फण्ड/अ.अ.ऊ.के कार्यों के साथ-साथ सहायक अधीक्षक (रा.)के सहायक, सहायक ग्रेड-3 कु.फ्रांसिस्का खलखो को सहायक वरिष्ठ लिपिक साथ-साथ चिटफंड शाखा, सहायक ग्रेड-3 प्रशांत कुमार पण्डा को समय-सीमा/अधीक्षक शाखा/ प्रपत्र लिपिक, सहायक ग्रेड-3 कलेश्वर चौहान को सहायक वित्त लेखा/देयक लिपिक, सहायक ग्रेड-3 कु.अनिता महंत को तहसील कार्यालय रायगढ़, सहायक ग्रेड-3 विरेन्द्र कुमार राठिया को रीडर न्यायालय अपर कलेक्टर-2 (आर),सहायक ग्रेड-3 रामप्रसाद सिदार को तहसील कार्यालय रायगढ़ (पदस्थापना परिवर्तन), सहायक ग्रेड-3 प्रदीप राठिया को अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ लोक सेवा गारंटी शाखा, सहायक ग्रेड-3 आनंद ठेठवार को कलेक्टर रीडर के सहायक/राजस्व मोहर्रिर, स्टेनोटायपिस्ट वंदना झरिया को कार्यवाही विवरण अपर कलेक्टर स्टेनो (आर.), स्टेनोटायपिस्ट अल्पा बेहरा को स्टेनो टू एडीएम, स्टेनोटायपिस्ट राजेश सिंह कंवर को अवकाश रक्षित, सहायक ग्रेड-3 कु.दीपा कश्यप को कलेक्टर जनदर्शन/मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीएन/जनसंवाद (पदस्थापना परिवर्तन)एवं सहायक ग्रेड-3 मीना देवांगन को आवक शाखा जिला कार्यालय (पदस्थापना परिवर्तन)के पद पर पदस्थ किया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में बारिश-आंधी अलर्ट!

CG WEATHER ALERT : Rain-storm alert in Chhattisgarh! रायपुर। छत्तीसगढ़...

DELHI NATURE BAZAAR FIRE : नेचर बाजार में भीषण आग!

DELHI NATURE BAZAAR FIRE : Massive fire in Nature...