मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में अचानक आई बाढ़, डूबने से 8 लोगों की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोलकाता। नवरात्र के समापन के बाद मां दुर्गा के मूर्तियां विसर्जन का सिलसिला बुधवार को दिन भर जारी रहा। इस दौरान बंगाल में मूर्ति विसर्जन  के दौरान मल नदी में बहाव अचानक तेज होने के कारण बहे आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य अब भी लापता हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। यह घटना बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे उस समय हुई, जब विसर्जन के लिए सैकड़ों लोग मल नदी के किनारे एकत्रित हुए थे।

अभी तक आठ शव बरामद किए गए
जलपाईगुड़ी जिला मजिस्ट्रेट मौमिता गोदारा ने बताया, नदी में पानी का बहाव अचानक तेज होने से लोग बह गए। अभी तक आठ शव बरामद किए गए हैं और 50 लोगों को बचाया गया है।” उन्होंने बताया कि मामूली रूप से घायल 13 लोगों को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोदारा ने कहा,  NDRF (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), SDRF(राज्य आपदा मोचन बल), पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

अब भी कई लोग लापता हैं
राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बुलु चिक बराइक ने मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका जताई है। बराइक मल विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। उन्होंने कहा कि जब हादसा हुआ, उस समय मैं मौके पर मौजूद था। कई लोग बह गए और नदी का बहाव बेहद तेज था। घटना के समय वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे।अब भी कई लोग लापता हैं।” बराइक और तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने घटना पर दुख जताया और राज्य प्रशासन से बचाव कार्य तेज करने का अनुरोध किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related