गोधन न्याय योजना के तहत 8 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी,वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े मुख्यमंत्री

Date:

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेता पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़े महिला समूहों और गौठान समितियों को कुल 8 करोड़ 13 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल द्वारा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेता पशुपालकों, ग्रामीणों को 5.34 करोड़ रुपए की राशि वितरित की जा रही है. इसके साथ गौठान समितियों को 1.69 करोड़ और महिला समूहों को 1.11 करोड़ रूपए की लाभांश राशि वितरित की जा रही है इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, कृषि विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज एफ. तम्बोली, संचालक पशुधन चंदन संजय त्रिपाठी, संचालक उद्यानिकी एवँ प्रक्षेत्र वानिकी माथेश्वरन व्ही. भी उपस्थित हैं। गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई राशि को मिलाकर अब तक 170.34 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

प्रलोभन का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, महिला ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप 

कटघोरा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ...

आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी पर शिकंजा, शराब घोटाले में हुई गिरफ्तारी

रायपुर : आबकारी विभाग बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में...

प्रो. मनोज दयाल संभालेंगे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की कमान..

रायपुर: छत्तीसगढ़ कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के...