प्रदेश में के साथ हल्की बारिश होने की संभावना

Date:

रायपुर। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के बीच सोमवार को प्रदेश के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। दो दिनों से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।प्रदेश में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से घटकर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी इसी तरह की कमी दर्ज की गई है। सुबह तेज धूप रहने के साथ शाम से ही मौसम में तेज हवाओं के साथ बदलाव देखा जा सकता है। मौसम में परिवर्तन की वजह से वर्तमान में प्रदेश में न्यूनतम तापमान 22 से 29 डिग्री सेल्सियस पर कायम है।

प्रदेश के कुछ स्थानों पर चल सकता है आंधी-तूफान

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सोमवार को सुबह प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव पर विभाग का कहना है कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से झारखंड तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा तटीय ओडिश्ाा के पास 2.1 किमी. ऊंचाई तक विस्तारित है। इसी वजह से शाम को प्रदेश के कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान भी चल सकता है।

एक-दो स्थानों पर हुई बारिश

प्रदेश के एक-दो स्थानों पर रविवार को बारिश हुई। रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। वहीं, बिलासपुर व दुर्ग संभागों में सामान्य से कम तथा शेष स्थानों में मौसम सामान्य रहा।

यह बन रहा है सिस्टम

एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से झारखंड तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा तटीय ओडिश्ाा के पास 2.1 किमी. ऊंचाई तक विस्तारित है। इसी वजह से शाम को प्रदेश के कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान भी चल सकता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related