बड़ी न्यूज़. उपद्रवियों ने ढाबा संचालक और उसके भाई पर धारदार हथियार 150 से 200 लोगों की भीड़ पहुंची

Date:

राजनांदगांव। राजनांदगांव में रविवार को जमकर बवाल हुआ। उपद्रवियों ने एक ढाबे पर हमला कर दिया। जमकर ईंट-पत्थर फेंके गए। वहां रखी कुर्सियां और अन्य सामान तोड़ डाला। उपद्रवियों ने ढाबा संचालक और उसके भाई पर धारदार हथियार से भी वार किया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव-दुर्ग नेशनल हाईवे पर दीपक यादव का हमारा ढाबा के नाम से ढाबा संचालित होता है। सुबह करीब 5.30 बजे 15-20 युवक ढाबे पर चाय पीने के लिए पहुंचे थे। चाय पीने के बाद जब बिल दिया गया तो युवक भड़क गए। ढाबा संचालक से ज्यादा रुपए लेने की बात कहते हुए विवाद शुरू हो गया। ढाबा संचालक दीपक ने बिल सही होने की बात कही। इसके बाद युवक रुपए देकर चले गए और मामला शांत हो गया।

करीब डेढ़-दो घंटे बाद 150 से 200 लोगों की भीड़ पहुंची और ढाबे पर हमला कर दिया। इससे पहले कि ढाबा संचालक दीपक और उसका भाई गौरव कुछ समझ पाते भीड़ ने तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। हमलावरों ने संचालक दीपक और उसके भाई को पकड़ लिया। दोनों को जमकर पीटा और धारदार हथियार से वार किया। हमले की सूचना सोमानी थाना पुलिस को काफी देर बाद लगी। दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ढाबे पर स्पेशल फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related