कोरबा जिले में 6वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने की खुदकुशी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरबा। जिले में 6वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। वह एक दिन पहले ही बारात से लौटी थी। अगले दिन उसने घर की बाड़ी में जाकर कीटनाशक पी लिया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र के पत्थरी ग्राम पंचायत का है।

पत्थरी ग्राम पंचायत के सरपंच सहसराम धनवर के यहां रविवार को किसी की शादी थी। इसी के चलते बारात रविवार को किसी गांव में गई थी। सोमवार शाम को ही बारात लौटी थी। इसके बाद सब कुछ ठीक था। मगर मंगलवार सुबह सहसराम की 14 साल की बेटी ने घर की बाड़ी में जाकर खेत में छिड़कने वाला कीटनाशक पी लिया है।

यह सब कुछ मंगलवार सुबह हुआ। उस वक्त बाड़ी में छात्रा अकेली थी। मगर जैसे ही उसने कीटनाशक पिया। उसके कुछ ही समय बाद वह उल्टी करने लगी। बार-बार उल्टी करने लगी। उसके परिजनों ने ये सब देख लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

इधर, लड़की की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इस बात की सूचना पुलिस को भी दी थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर गई थी। इसके बाद उसके परिजनों से पूछताछ शुरू की घई है। परिजनों का कहना है कि सोमवार को सब कुछ ठीक था। रात में सबने साथ में खाना खाया था। हमें कुछ पता नहीं कि प्रिया ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। बेटी मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं करती थी। फिलहाल पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज भेजा है। अब मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : SI पत्नी की मिली लाश

CHHATTISGARH CRIME : SI's wife's body found बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात...

BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!

BILASPUR HEAVY RAIN : Bilaspur submerged after 20 years! बिलासपुर।...

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears! अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार...