YOUTUBER GULSHAN PAHUJA: दिल्ली HC ने यूट्यूबर को 6 महीने के लिए भेजा जेल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

YouTuber Gulshan Pahuja: Delhi HC Sends YouTuber to Jail for 6 Months

YOUTUBER GULSHAN PAHUJA: दिल्ली हाई कोर्ट ने यूट्यूबर गुलशन पाहुजा को अपने वीडियो और न्यायालय के समक्ष बहस के दौरान न्यायपालिका के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का दोषी ठहराते हुए छह महीने की जेल और 2,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

अदालत ने माना कि उन्होंने अपने वीडियो और कोर्ट में दलीलों के दौरान न्यायपालिका के खिलाफ आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणियां की थीं।

क़ानूनी ख़बरों और विश्लेषण की वेबसाइट ‘बार एंड बेंच’ के मुताबिक़ अदालत ने बताया कि पाहुजा ने न्यायपालिका के ख़िलाफ़ टिप्पणी की थी।

उन्होंने दलीलों के दौरान कहा था कि उन्हें भारतीय न्याय व्यवस्था से कोई उम्मीद नहीं है।

16 मई को पारित आदेश में जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रवींद्र डुडेजा की बेंच ने अदालत की अवमानना के अपराध में अधिकतम छह महीने की सजा सुनाई।

अदालत ने कहा कि यदि कम सजा दी जाती, तो इससे अभियुक्त का मनोबल बढ़ता और वह भविष्य में भी ऐसी हरकतें दोहरा सकता था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related