SALMAN KHAN : 60 साल का हूं, लड़ना नहीं भूला, क्यों भड़के सलमान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SALMAN KHAN : I am 60 years old, I haven’t forgotten how to fight. Why is Salman Khan furious?

मुंबई. मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर मंगलवार रात सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसमें वह पैपराजी पर भड़कते नजर आ रहे हैं।

सलमान किसी करीबी से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। बाहर निकलते वक्त कुछ फोटोग्राफर्स ने उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ का नाम जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे वह नाराज हो गए।

वीडियो में सलमान पैपराजी से कहते दिखे “क्या तुम लोग पागल हो गए हो?” और फिर उन्होंने पूछा कि अगर उनके परिवार के साथ ऐसा होता तो क्या उन्हें अच्छा लगता?

इस घटना के बाद कुछ फोटोग्राफर्स ने माफी मांगी, लेकिन वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। मामला इतना बढ़ा कि सलमान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि अस्पताल जैसी जगह पर संवेदनशीलता जरूरी है।

उन्होंने यह भी कहा “मैं 60 साल का हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला।”

अब सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर दो पक्ष बन गए हैं कुछ लोग सलमान के सपोर्ट में हैं, तो कुछ मीडिया के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related