IRAN WAR VOTE : अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने वाला प्रस्ताव पास

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IRAN WAR VOTE : US Parliament passes resolution to stop Iran war

नई दिल्ली। अमेरिका की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है। ट्रंप की ईरान नीति पर उनकी ही पार्टी के कुछ सांसदों ने साथ छोड़ दिया और डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर वोट कर दिया। नतीजा ये हुआ कि सीनेट में ‘वॉर पावर्स एक्ट’ से जुड़ा प्रस्ताव 50-47 से पास हो गया।

इसका सीधा मतलब ये है कि राष्ट्रपति के युद्ध संबंधी फैसलों पर अब रोक लगाने की दिशा में कदम बढ़ गया है। चार रिपब्लिकन सांसदों ने खुलकर ट्रंप के खिलाफ वोट दिया, जिससे पार्टी में अंदरूनी बगावत जैसी स्थिति दिखी।

कई सांसदों का कहना है कि राष्ट्रपति ने तय सीमा से ज्यादा समय तक सेना को तैनात रखा है, जो कानून के खिलाफ है। वहीं व्हाइट हाउस इसे अलग तरीके से समझा रहा है, लेकिन विवाद और बढ़ गया है।

हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि ट्रंप को पूरी तरह सेना हटाने के लिए मजबूर किया जाएगा या नहीं, लेकिन इतना तय है कि वॉर पावर को लेकर राष्ट्रपति और संसद के बीच टकराव बढ़ गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related