CG CORRUPTION NEWS : CG की “अजूबा सड़क”, सड़क के बीच खंभे और हैंडपंप! 

Date:

CG CORRUPTION NEWS: CG’s “Bizarre Road”—Poles and Hand Pumps Right in the Middle of the Road!

CG CORRUPTION NEWS : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पिपरिया से गंगापुर तक बनाई जा रही सड़क के बीचों बीच बिजली के खंबे और हैंडपंप नजर आने से चर्चा का विषय बना हुआ है।

करोड़ों की लागत से बन रही इस सड़क को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि बिना बिजली खंबे हटाए सड़क निर्माण करना सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ है।

मौजूदा जानकारी के मुताबिक PWD विभाग ने लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से पिपरिया से गंगापुर तक लगभग 3.80 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क का लेवल सही नहीं रखा गया है और कई जगह सड़क ऊंची-नीची दिखाई दे रही है। इसके अलावा सड़क के किनारे बने शोल्डर भी शुरुआती दौर में धंसने लगे हैं।

लोगों का कहना है कि जल्दबाजी में काम किया गया है, जिससे भविष्य में सड़क खराब होने की आशंका बढ़ गई है।

पिपरिया गांगपुर सड़क निर्माण को लेकर अब ग्रामीण प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांग रहे हैं।

मामले में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि बिजली खंभे हटाने के लिए विद्युत विभाग से अनुमति मांगी गई थी, लेकिन अनुमति मिलने में देरी हुई।

अधिकारियों के अनुसार बाकी बचे खंभों और हैंडपंप को जल्द शिफ्ट किया जाएगा।

विभाग का यह भी कहना है कि निर्माण कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है और यदि गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई तो ठेकेदार को भुगतान नहीं किया जाएगा।

इस पूरे मामले ने विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी पैसे से बनने वाली सड़क अगर शुरुआत में ही सवालों के घेरे में आ जाए तो इसका सीधा नुकसान आम जनता को होता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related