प्रधानमंत्री कोई भी हो उनकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है, राजनीति न हो: कमल नाथ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भोपाल। प्रधानमंत्री कोई भी हो उसकी सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। चाहे वह नरेन्द्र मोदी हो या फिर राजीव गांधी होते। पूरा विश्व हमारी ओर देख रहा है कि ऐसा देश जो अपने प्रधानमंत्री की रक्षा नहीं कर सकता है। इसके कारण केन्द्रीय गृह मंत्रालय और राज्य सरकार द्वारा जांच कराई जा रही है। उसमें सब सामने आ जाएगा। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गुरुवार को भोपाल में मीडिया से चर्चा में कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा स्पेशल प्रोटक्शन ग्रुप (एसपीजी) करता है और अंतिम फैसला भी उनका ही होता है। इसमें पुलिस महानिदेशक का भी हस्तक्षेप नहीं होता है। उन्हें एसपीजी का निर्णय मानना होता है। यह देखना होगा कि कितने समय पहले रास्ता बदला गया। एसपीजी ने ऐसा फैसला क्यों लिया और क्या व्यवस्था संभव थी। अब भाजपा का यह कहना कि इस सबके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है तो यह ठीक नहीं है भाजपा की तो आदत हो गई है हर चीज के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराने की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लंबी उम्र के लिए महामृत्युंजय का जाप करने पर कहा कि भाजपा को तो बस नाटक करने का बहाना चाहिए। इससे कुछ नहीं होता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related