CG GANGRAPE CASE: SP का बड़ा एक्शन, चौकी SI सस्पेंड! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Gang-rape Case: SP takes major action; Outpost SI suspended!

CG GANGRAPE CASE:  रायपुर के धरसीवां में नाबालिग से कथित गैंग रेप मामले में लापरवाही बतरने वाले सिलयारी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर (SI) जितेंद्र दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है।

यह कार्रवाई रायपुर ग्रामीण SP श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने  सिलयारी थाना धरसीवां में दर्ज केस की जांच में घोर लापरवाही बरतने के कारण चौकी प्रभारी जितेंद्र दुबे को निलंबित कर पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) कार्यालय संबद्ध किया गया है।

मामले की शुरुआती जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, जिला पंचायत सभापति सरोज चंद्रवंशी और भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल ने प्रमुखता से उठाते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की थी।

भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग कर चुका था।

कांग्रेस के पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे, उधोराम वर्मा, पीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष वर्मा समेत कई नेताओं ने प्रदर्शन कर माना सीएसपी को ज्ञापन सौंपा था।

कांग्रेस के नेताओं ने  9 जून को चक्काजाम और उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी। अब चौकी प्रभारी के निलंबन के बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

फिर भी, पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राजनीतिक दलों का दबाव अभी भी बना हुआ है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related