PATNA ROAD ACCIDENT: मासूम की मौत के बाद भीड़ ने बस और पुलिस के वाहनों में लगाई आग! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PATNA ROAD ACCIDENT: Mob torches bus and police vehicles after death of a child!

 

 

PATNA ROAD ACCIDENT: ब‍िहार की राजधानी पटना के अगमकुआं-जीरो माइल क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई.

पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तकिया गांव निवासी मनीष की मौत के बाद उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. मां के आंसू रूक नहीं रहे हैं. तीन भाई-बहनों में मनीष सबसे बड़ा था. जिस बस से हादसा हुआ था वो पश्चिम बंगाल से आ रही थी.

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और  देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा.

गुस्‍साएं भीड़ ने दुर्घटनाग्रस्त बस को आग के हवाले कर दिया. इसके साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस के कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई.

हालात बिगड़ते देख पुलिस के अतिरिक्त जवानों को बुलाया गया. कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया. प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : भूपेश को सुप्रीम झटका!

CG BREAKING : Supreme blow to Bhupesh! रायपुर। छत्तीसगढ़ के...

CG LIQUOR SHOP PROTEST : शराब दुकान पर गांव का बवाल

CG LIQUOR SHOP PROTEST : Village creates ruckus over...

SOCIAL EQUALITY DEBATE : आरक्षण पर भागवत का बड़ा बयान

SOCIAL EQUALITY DEBATE : Bhagwat's big statement on reservation रायपुर।...