THAILAND SCHOOL SHOOTING : 9वीं के छात्र ने स्कूल में की ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

THAILAND SCHOOL SHOOTING : 9th-grade student opens fire at school, 8 killed

रायपुर। थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार को ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। 9वीं कक्षा के एक छात्र ने स्कूल पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में 3 शिक्षक और 3 छात्रों समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। इसके बाद आरोपी छात्र ने खुद को भी गोली मार ली। अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई।

PATNA ROAD ACCIDENT: मासूम की मौत के बाद भीड़ ने बस और पुलिस के वाहनों में लगाई आग! 

पुलिस जांच में सामने आया कि स्कूल पहुंचने से पहले आरोपी ने अपने घर में दादा-दादी की भी हत्या कर दी थी। दोनों के शव बाद में घर से बरामद हुए। हमले में इस्तेमाल की गई 9 एमएम पिस्टल उसके दादा की लाइसेंसी बंदूक थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोलियां चलते ही स्कूल में भगदड़ मच गई। बच्चे जान बचाने के लिए क्लासरूम में छिप गए। कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

CHHATTISGARH : CGPSC का बड़ा जवाब! NEWS-SPACERANI पर सच्चाई सामने …

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी वीडियो गेम खेलने का शौकीन था। हालांकि अधिकारियों ने साफ किया है कि फिलहाल गेमिंग और हमले के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हमले की असली वजह की जांच कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related