BILASPUR RAILWAY STATION: 341 मामलों में कार्रवाई, 2.64 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR RAILWAY STATION: Action taken in 341 cases; fines exceeding ₹2.64 lakh collected!

 

 

 

BILASPUR RAILWAY STATION: रेलवे राजस्व की सुरक्षा और बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से बिलासपुर मंडल द्वारा टिकट जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 6 अगस्त को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विशेष “नाका टिकट चेकिंग अभियान” चलाया गया।

अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक और टीटीई स्टाफ ने स्टेशन तथा यहां से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच की।जांच के दौरान कुल 341 मामलों में कार्रवाई करते हुए 2 लाख 64 हजार 180 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले वैध टिकट अवश्य खरीदें और स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट का उपयोग करें। साथ ही रेलवे परिसर की स्वच्छता बनाए रखने, गंदगी न फैलाने और धूम्रपान जैसी प्रतिबंधित गतिविधियों से दूर रहने का आग्रह किया गया है।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी बिना टिकट और अनियमित यात्रा के खिलाफ ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related