CHHATTISGARH: Admission process for 150 MBBS seats to begin!
CHHATTISGARH: बिलासपुर के सिम्स में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस की 150 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। संस्थान ने काउंसिलिंग और दाखिले की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें पहले दो चरण पूरी तरह ऑनलाइन और अंतिम चरण फिजिकल मोड में आयोजित किया जाएगा।
सिम्स में एमबीबीएस की कुल 150 सीटों के लिए दाखिला होगा। इनमें 124 सीटें स्टेट कोटा, 22 सीटें ऑल इंडिया कोटा और 4 सीटें भारत सरकार के लिए आरक्षित हैं। सिम्स के डीन डॉ.रमणेश मूर्ति
ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नीट की ऑल इंडिया और स्टेट रैंक के आधार पर काउंसिलिंग होगी। पहले और दूसरे चरण की काउंसिलिंग ऑनलाइन होगी जबकि तीसरे यानी मॉप-अप राउंड में विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने के लिए संस्थान में उपस्थित होना होगा।
एक सप्ताह के भीतर वेबसाइट पर चयनित विद्यार्थियों की सूची और रैंक अपलोड कर दी जाएगी। सूची जारी होने के बाद 10 अगस्त के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। यदि सभी प्रक्रियाएं तय समय पर पूरी हुईं, तो 16 सितंबर से नए सत्र की नियमित कक्षाएं शुरू होने की संभावना है।
