CG Viral Video: Temple of learning turns into a hub for liquor parties; Education Department issues notice!
CG VIRAL VIDEO: सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड स्थित किरारी हाई स्कूल के भीतर कुछ शिक्षक टेबल पर चिकन और शराब की बोतलों के साथ पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा और संस्कार का पाठ पढ़ाते है वहीं शिक्षकों की इस हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया है। l
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी ने चार व्याख्याताओं नरेन्द्र लहरें, राजेश धीरहे, राजू साहू, दिनेश चक्रधारी तथा अंशकालीन स्वीपर चंद्रकुमार रात्रे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विभाग ने सभी से जवाब मांगा है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
