RAHUL GANDHI ON E20 PETROL: E20 पेट्रोल पॉलिसी पर कहा, दाल में कुछ काला नहीं पूरी दाल ही काली है! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

Rahul Gandhi on E20 Petrol: Launched a scathing attack on the government over the E20 petrol policy!

 

RAHUL GANDHI ON E20 PETROL: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने E20 पेट्रोल पॉलिसी पर केंद्र सरकार की नीति पर सवाल किए हैं। उन्होंने वीडियो में  देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाइयों और बहनों यह क्रमबद्ध तरीके का मामला है।

इस समय देश में भ्रष्टाचार इतना अधिक है कि कई बड़े मुद्दे हमारी प्राथमिकता की लिस्ट में हैं। उन्होंने कहा, आप परेशान मत हों।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि E20 का मामला बहुत बड़ा है। हम जल्द इसके खिलाफ अभियान शुरू करेंगे। इस मामले को भी हम बड़े स्तर पर उठाएंगे, क्योंकि यह लोगों की कार को नुकसान पहुंचा रहा है, उनके स्कूटर्स खराब कर रहा है। सच कहूं, तो सीधे तौर पर उनकी जेबों से पैसे निकाल रहा है।

E20 मामले पर कांग्रेस पार्टी ने कहा कि इसके लागू होने के बाद लोगों को सस्ता तेल मिलने का वादा सरकार ने पूरा नहीं किया। 5 अगस्त को पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि मार्च 2025 से देश के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर केवल E20 पेट्रोल ही मिल रहा है।

कांग्रेस ने इस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इससे गाड़ियां कम माइलेज दे रही हैं। लोगों का तेल खर्च बढ़ गया है। साथ ही कांग्रेस ने दावा कि अप्रैल 2023 से मार्च 2026 के बीच कम माइलेज के कारण लोगों पर करीब 88,234 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

कांग्रेस ने आगे कहा E20 पेट्रोल की कीमत कम करके उपभोक्ताओं को राहत दी जा सकती थी। लेकिन इस पॉलिसी का सबसे अधिक लाभ एथनॉल बनाने वाली कंपनियों को मिला है।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रयागराज में होने वाले अपने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार तभी झुकती है, जब लोगों की आवाज एकजुट होकर बुलंद होती है।

राहुल गांधी का यह बयान पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में देरी और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर उनके लगातार हमलों के बीच आया हैहोगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related